फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के विधि संकाय को देश में नौवां स्थान

Tue, 10 Jun 2014 05:31 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हाल ही में इंडिया टुडे-नीलसन की ओर से किए गए सर्वेक्षण में बीएचयू के विधि संकाय को देश में नौवां स्थान दिया गया है। इस सर्वेक्षण में देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य के विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और राष्ट्रीय विधि विद्यालयों को शामिल किया गया था। पिछले वर्ष के सर्वे में बीएचयू विधि संकाय को 11वां स्थान मिला था।
विज्ञापन

संकाय प्रमुख प्रो. बीएन पांडेय ने बताया कि सत्र 2013-14 में संकाय ने कई उपलब्धियां अर्जित कीं। अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय संगोष्ठियां हुईं, राष्ट्रीय मूट कोर्ट आयोजित किया गया। इस सत्र से पांच वर्षीय बीए एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम तथा एक वर्षीय एलएलएम का कोर्स भी शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा इसी सत्र से आठ पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का भी संचालन किया जाएगा। प्रो. पांडेय ने बताया कि सामाजिक एवं संवैधानिक प्रतिबद्धताओं की पूर्ति के लिए विधि संकाय का विधिक सहायता केंद्र समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें