वाराणसी। पुरुलिया कांड के गवाह की हुई हत्या के मामले की जांच करने बिहार पुलिस गुरुवार को फूलपुर थाना क्षेत्र के शगुनहा गांव पहुंची। पुलिस ने मृतक के भाई से पूछताछ किया।
शगुनहा गांव निवासी मंगला पटेल बाबतपुर एयरपोर्ट पर गाड़ी चलाता था। वह 1995 में हुए पुरुलिया कांड में गवाह था। 5 जनवरी 2014 को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में बिहार के क्यूल थाना क्षेत्र लाश पाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मंगला पटेल की हत्या के मामले की जांच करने क्यूल के एसओ रामलाल पासवान गुरुवार को शगुनहा गांव में पहुंचे और उन्होंने उसके बारे में जांच पड़ताल किया। उसके भाई ने कमला पटेल ने बताया कि उसकी गाड़ी बाबतपुर में ही थी। वह कैसे और किसके साथ बिहार गया उसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। उसने किसी अपने का ही हाथ बताया।
क्या था पुरुलिया कांड
1995 में चार्टर प्लेन से अत्याधुनिक हथियार पश्चिम बंगाल एवं बिहार के बार्डर पर गिराया गया था। जिस जहाज से हथियार गिराया गया था वह बाबतपुर एयरपोर्ट पर कई दिन तक खड़ी की गई थी। उसके पायलटों को टैक्सी से मंगला पटेल आदि होटल पहुंचाये थे।