फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में नौ लाख बीस हजार रुपये जब्त

Mon, 14 Apr 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी/लोहता। राजा तालाब से कैंट जा रहे मुंबई के एक कारोबारी के पास से फ्लाइंग स्क्वाड की चेकिंग में बरामद हुए साढ़े पांच लाख रुपये सीज कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई। आचार सहिंता लागू होने के दौरान रुपयों के कागजात न दिखाए जाने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

चौखंडी रेलवे स्टेशन के पास फ्लाइंग स्क्वाड के मजिस्ट्रेट केएन वर्मा एवं एसओ जंसा सूर्य प्रकाश यादव आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रामेश्वर की तरफ से आ रही अल्टो कार को रोका गया। गाड़ी में मुंबई चोली रोड मलाल के पैलेस किंग निवासी अनिल सिंह बैठे थे जबकि, गाड़ी मनोज सिंह चला रहे थे। स्क्वाड की तलाशी में गाड़ी में से एक काला बैग प्राप्त हुआ जिसमें साढ़े पांच लाख रुपये नगद रखे हुए थे। टीम के अफसरों ने कागजात मांगे तो अनिल कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर रुपये जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई। वहीं रोहनिया मोड़ पर भी फ्लाइंग स्क्वाड ने शाम चार बजे के करीब चेकिंग के दौरान अलीनगर से मुगलसराय की ओर जा रही बोलेरो में बैठे मोती ठाकुर के पास से तीन लाख सत्तर हजार रुपये बरामद किए। एसओ लोहता तहसीलदार सिंह ने बताया कागजात न होने पर रुपयों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें