फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में बिका बीए समाजशास्त्र का पेपर

Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/वाराणसी। काशी विद्यापीठ से संबद्ध कालेजों की परीक्षा में बुधवार को मिर्जापुर में स्नातक द्वितीय वर्ष समाजशास्त्र का प्रथम प्रश्न पत्र बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इससे छात्रों में गुरुवार की परीक्षा को लेकर संशय उत्पन्न हो गया है। हालांकि यह वही प्रश्न पत्र है जिसकी परीक्षा होनी है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। दूसरी ओर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि गुरुवार की परीक्षा अपने निर्धारित समय से होगी। यदि बाजार में बिक रहा पेपर वही निकला तो दूसरे पेपर से परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

मिर्जापुर के मडि़हान स्थित एक कालेज के पास बुधवार को एक-एक हजार रुपये में पेपर बिकने की खबर से छात्रों में हड़कंप मच गया। इस बारे में जब कालेज के प्राचार्य से पूछा गया तो उन्होंने शहर से बाहर होने का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उधर, एक दिन पहले पेपर बिकने की सूचना मिलने पर कालेज के समक्ष छात्रों के साथ ही अभिभावकों की भीड़ लग गई। उनकी मानें तो यह पेपर अधिकांश छात्रों तक पहुंच गया है। ऐसे में गुरुवार की परीक्षा को लेकर छात्रों में असमंजस की स्थिति है। वे ये सोचकर परेशान हैं कि गुरुवार को पेपर होगा या नहीं। बता दें कि इसी कालेज से मंगलवार को भी इस पेपर के आउट होने की खबर मिली थी। विश्वविद्यालय से पहुंची उड़ाका दल की टीम ने कालेज के चार कमरों में सामूहिक नकल मिलने पर उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर दिया था।
कोट :
बीए द्वितीय वर्ष समाजशास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र का पेपर बाजार में बिकने की सूचना मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। विश्वविद्यालय की तरफ से हर हाल में बीए द्वितीय वर्ष समाजशास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा अपने निर्धारित समय पर कराई जाएगी। बाजार में बिक रहे पेपर का मिलान गुरुवार को पैकेट खुलने के बाद किया जाएगा। इसके आधार पर ही आगे कार्रवाई होगी।- डा. साहब लाल मौर्य, परीक्षा नियंत्रक, काशी विद्यापीठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें