फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विस्डम-14’ में भावी डेंटिस्ट मचाएंगे धमाल

Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू की फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज के पहले युवा महोत्सव ‘विस्डम-14’ का आयोजन गुरुवार से होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय यूथ फेस्ट में भावी डेंटिस्ट धमाल मचाएंगे। इसमें नृत्य, संगीत और अभिनय आदि की 18 प्रतियोगिताएं होंगी। फैशन शो, कवि सम्मेलन और मैजिक शो इसके खास आकर्षण होंगे। यह जानकारी मंगलवार को बीएचयू के मीडिया हाल में आयोजित प्रेसवार्ता में संकाय प्रमुख प्रो. टीपी चतुर्वेदी ने दी।
विज्ञापन

संकाय प्रमुख ने बताया कि यूथ फेस्ट की शुरुआत तो गुरुवार से होगी लेकिन इसका औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को को स्वतंत्रता भवन में मुख्य अतिथि भारतीय दंत परिषद के अध्यक्ष डा. दिब्येंदु मजूमदार करेंगे। बताया कि मैजिक शो में आदित्य रैना अपनी जादूगरी दिखाएंगे तो रामायण फेम सुशील बावेजा और अशोक पांडेय गजल पेश करेंगे। समापन पर दिल्ली के प्रख्यात बैंड ‘आगमन’ अपनी प्रस्तुति देगा। महोत्सव में डांस, सिंगिंग, स्किट व ड्रामा, अंताक्षरी, मेहंदी, रंगोली, टर्न कोट, फेस पेंटिंग और लव लेटर राइटिंग प्रतियोगिताएं होंगी। प्रेसवार्ता में आयोजन मंडल के अध्यक्ष डा. एचसी बरनवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें