फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंगियों पर तत्काल होगी कार्रवाई

Mon, 17 Mar 2014 05:31 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। होली पर हुड़दंगियों से निबटने के लिए कैंट, सिगरा और भेलूपुर को छोड़कर प्रत्येक थाने में तीन-तीन टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगी। अतिसंवेदनशील स्थानों पर अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

होली के अवसर पर अति संवेदनशील जैतपुरा इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स और बजरडीहा व शिवाला में पीएसी तैनात की गई है। साथ ही क्षेत्राधिकारियों के अलावा सीओ क्राइम आलोक जायसवाल, सीओ चिरंजीव मुखर्जी, सीओ कार्यालय जया शांडिल्य को भी लगाया गया है। एसपी सिटी राहुल राज ने बताया कि पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए कैंट, भेलूपुर और सिगरा में पुलिस की चार-चार टीमें तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहेंगी। बाकी थानों में तीन-तीन टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा आसूं गैस की टीम, फायर ब्रिगेड और रिजर्व फोर्स कंट्रोल रूम में रहेगी। उन्होंने दावा किया कि फोर्स किसी भी स्थिति से निबटने में पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें