फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लुटेरों का हो गया है राज

Mon, 17 Mar 2014 05:31 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हाईवे पर पुलिस की सुस्ती का लुटेरे इन दिनों जमकर फायदा उठा रहे हैं। आए दिन कोई न कोई घटना हो रही है। इस माह के एक पखवारे में ही दस से अधिक लूट और हत्या की वारदातें हो चुकी हैं। एक तरफ जहां लुटेरे वारदातों को अंजाम देने में लगे हैं वहीं पुलिस इनपर पर्दा डालने में। हाल में हुई इन घटनाओं में कार्रवाई तो दूर पुलिस ने एक की भी प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की। यही वजह है कि लुटेरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार हाईवे पर पुलिस और टोल वे कंपनी के लोगों को रात में पेट्रोलिंग करनी चाहिए, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। खासकर डाफी, रोहनिया, मिर्जामुराद इलाकों में हाल के दिनों में कई वारदातें हो चुकी हैं। सिर्फ मार्च माह के एक पखवारे में दस से अधिक लूट और हत्या की वारदातें हो चुकी हैं। इनके चलते लोगों में दहशत पैदा हो गई है। पीडि़तों की शिकायत है कि सूचना देने के बाद पुलिस कार्रवाई तो दूर एफआईआर तक नहीं लिखती।
इनसेट
मार्च में हाईवे पर हुईं मुख्य वारदातें
- लंका क्षेत्र के डाभी टोल के पास ट्रक चालक एवं खलासी की पिटाई कर 24 हजार रुपये की लूट
- रोहनिया क्षेत्र में ट्रक चालक को लूटने के बाद हत्या कर उसकी लाश को कुएं में फेंक दी गई
- मिर्जामुराद में बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला को तमंचा सटाकर बदमाशों ने 25 हजार रुपये लूटे
- लंका क्षेत्र में दुकान बंद कर घर जा रहे पिता-पुत्र को घायल कर बाइक सवार बदमाशों ने 35 हजार रुपये और मोबाइल लूटे
- बाजार से घर जा रही एलआईसी एजेंट की पत्नी से बदमाशों ने चेन लूटी, विरोध करने पर पिस्टल की बट से किया घायल
- मिर्जामुराद क्षेत्र के ठठरा के पास सराफा व्यवसायी विष्णुलाल रस्तोगी पर राड-डंडे से हमला कर लूटने का प्रयास
इनसेट
पेट्रोलिंग का नियम
नियमानुसार पुलिस और टोल वे कंपनी के लोगों को हाईवे पर रात में भी पेट्रोलिंग करनी चाहिए, लेकिन दोनों ऐसा नहीं करते। पुलिस की मानें तो उनके पास हाईवे पर पेट्रोलिंग के लिए वाहन नहीं हैं। इसी वजह से लूट, छिनैती, हत्या, मारपीट और एक्सीडेंट की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

कोट :
हाईवे पर मिर्जामुराद, रोहनिया, लंका और रामनगर थाना क्षेत्र का इलाका पड़ता है। सभी थानों को पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है। अगर किसी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है तो पीडि़त उनसे शिकायत कर सकते हैं। प्राथमिकी दर्ज कराके कार्रवाई की जाएगी। -जोगेंद्र कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें