वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह ने आशंका जताई कि समाजवादी पार्टी लखनऊ रैली में अड़चन डाल सकती है। वाराणसी और चंदौली जिले की संयुक्त बैठक में कहा कि विजय शंखनाद रैलियों की सफलता से सपा घबरा गई और समानंतर जनसभाएं करके वाहनों की आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न कर रही है। प्रशासनिक अधिकारी भी उन्हीं का सहयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा को दो मार्च को लखनऊ में ऐतिहासिक रैली होने जा रही है। इसमें प्रत्येक बूथ के 10-10 कार्यकर्ताओं को भेजा जा रहा है। प्रदेश संगठन ने 21 ट्रेनों, दस हजार बसों और 32 हजार अन्य चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की है। बैठक की अध्यक्षता टीएस जोशी, संचालन सुधीर मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन आजाद सिंह गौतम ने किया। लक्ष्मण आचार्य, डा. राकेश त्रिवेदी, रतन सिंह, नागेंद्र रघुवंशी, संजय भारद्वाज, विद्या सागर राय, योगेश सिंह बबलू आदि मौजूद रहे।
00
मतदान जगरूकता अभियान चलाया
वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संस्कृत विश्वविद्यालय इकाई की परिसर में हुई बैठक में युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद छात्रों ने वाग्देवी मंदिर से लहुराबीर होते हुए चौक तक मतदाता जागरूकता के लिए पर्चों का वितरण किया। इस दौरान श्यामजी, अच्युत कृष्ण त्रिपाठी, परमहंस तिवारी, घनश्याम साही, विजय कुमार मिश्र आदि साथि रहे।
00
पटेल की प्रतिमा के लिए मिट्टी संग्रह
वाराणसी। गुजरात में बन रही सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्टेच्यू आफ यूनिटी के लिए नदेसर, राजाबाजार, जदीदबाजार, चौकाघाट, ढेलवरिया, जगतगंज, तेलियाबाग, लल्लापुरा, लहरतारा, बौलिया में मिट्टी संग्रह किया गया। अभियान में आनंद पाल, विवेक मौर्य, रमेश भारद्वाज, सुरेश गुप्ता शामिल रहे।