फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर दक्षिणी के हिस्से में दिन भर रहा बिजली-पानी का संकट

Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुसौली पावर ग्रिड के 220 केवी उपकेंद्र के ब्रेकर में मंगलवार की शाम आई खराबी बुधवार को शाम पौने आठ सही हो पाई। इन 25 घंटों के दौरान भिखारीपुर 132 उपकेंद्र के शहर के दक्षिणी हिस्से से जुड़े इलाकों में कई बार बिजली की आवाजाही बनी रही। इस दौरान पानी का संकट भी रहा। बुधवार को दिन में गजोखर उपकेंद्र से पचास मेगावाट सप्लाई लेकर हालात कुछ सामान्य करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम साढ़े छह बजे पुसौली उपकेंद्र का ब्रेकर खराब हो गया। रात साढ़े ग्यारह बजे डुबकियां 220 उपकेंद्र से 110 मेगावाट सप्लाई की मदद लेकर रेलवे और साहूपुरी से भिखारीपुर 132 केवी उपकेंद्र तक आने वाली एक सर्किट को सप्लाई दी गई। महज एक सर्किट की सप्लाई मिलने पर 132 उपकेंद्र के सभी फीडर पर एक घंटे की रोस्टरिंग कर सप्लाई दी गई। बुधवार की सुबह ओवरलोड के चलते साहूपुरी 220 ट्रिप कर गया। इससे सुबह दक्षिण के एक तिहाई हिस्से में सुबह पौने सात बजे से आठ बजे तक बिजली पानी का संकट बना रहा। सुबह साढ़े ग्यारह बजे गजोखर उपकेंद्र से 50 मेगावाट सप्लाई लेकर भिखारीपुर 132 उपकेंद्र को अतिरिक्त बिजली दी गई। शाम 7:40 पर पुसौली का ब्रेकर बनने के बाद साहूपुरी उपकेंद्र के दोनों सर्किट चालू कर सामान्य बिजली आपूर्ति की गई।
----
इनसेट
बस के धक्के से स्ट्रीट लाइट का पोल गिरा
वाराणसी। रविंद्रपुरी एक्सटेंशन से लंका मार्ग पर बुधवार की दोपहर एक बजे बस के धक्के से डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट लाइट का पोल गिर गया। पोल को धक्का मारने के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। उधर, कछवां रोड स्थित ठठरा बाजार में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन से जला हुआ है। इससे लोगों में बेहद गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें