फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ही देश के एकमात्र सर्वमान्य नेता

Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी की रैलियों की देशव्यापी सफलता यह सिद्ध कर रही है कि जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। पं. नेहरू के बाद मोदी की रैलियों में ही इतनी भीड़ देखने को मिल रही है। इससे जो तस्वीर उभरकर आती है उसमें यही दिखता है कि मोदी ही देश के एकमात्र सर्वमान्य नेता हैं। ये बातें प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह ने कहीं। वह बुधवार को पार्टी के गुलाब बाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने दावा किया कि दो मार्च को लखनऊ के रमाबाई पार्क में होने वाली मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें 10-15 लाख लोग जुटेंगे। इसमें काशी क्षेत्र से भी एक लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा मोदी की लहर का पूरा लाभ उठा सके इसके लिए रैलियों का क्रम चला। लखनऊ के बाद प्रदेश में मोदी की रैलियों का यह सिलसिला थम जाएगा। रैली में शरीक होने के लिए काशी क्षेत्र के सभी जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए दो स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी। एक वाराणसी से और दूसरी सोनभद्र से। इसके अलावा बसों, चार पहिया वाहनों से भी कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे। इलाहाबाद और कौशांबी से पांच सौ कार्यकर्ता बाइक से ही लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में भाजपा अकेले दम पर पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें