फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले में छात्रा समेत दो घायल

Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
कछवारोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के तमाचाबाद में मधुमक्खियों के हमले से साइकिल सवार छात्रा और उसकी चाची गिरकर घायल हो गई। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया। इस बीच बचाने वाले भी घायल हो गए। घायलों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भदोही जिले के दुरासी की रहने वाली छात्रा पूजा अपनी चाची गुडि़या को साइकल पर बैठाकर इलाज के लिए डाक्टर के पास जा रही थी। तमाचाबाद पहुंचने पर छात्रा पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान छात्रा के साथ उसकी चाची साइकल से गिरकर घायल हो गई। इस बीच मधुमक्खियों ने दोनों को घेर लिया था। आग जलाकर ग्रामीणों ने मधुमक्खियों को भगाने की कोशिश की लेकिन कई लोग पीछा करने पर घायल हो गए। किसी प्रकार ग्रामीणों ने घायलों को समीप के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना को लेकर काफी देर तक इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम था।

कक्षा नौ का छात्र लापता
मिर्जामुराद। खोचवां भड़हा की बारी निवासी कक्षा नौ का छात्र आफताब अली (14) मंगलवार की शाम अपने घर से बाहर निकला। तीन दिन बीतने के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की। इसके बाद पिता जहीर अब्बास ने शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें