फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ में दिनदहाड़े दो लाख की चोरी

Fri, 03 Jan 2014 05:46 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। शक्तिपीठ आश्रम के पास गुरुवार को दिनदहाड़े चोरों ने फैक्ट्री के एक कर्मचारी का घर खंगाल दिया। बाउंड्री फांदकर घुसे चोर नकदी समेत दो लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए। जब कर्मचारी की बेटी वंदना कोचिंग से लौटी तो उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर शक्तिपीठ आश्रम के पास रहने वाले इकराम सिंह आशापुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। गुरुवार को वह ड्यूटी पर गए थे। उनकी बेटी वंदना कोचिंग पढ़ने गई थी जबकि पत्नी रीता सिंह हाथ में चोट की मरहम पट्टी कराने के लिए दोपहर में गेट में ताला लगाकर क्लीनिक चली गईं। कोचिंग से लौटने पर वंदना जब मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गई तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर रखे दो अटैची खुली हुई थी। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। आशंका होने पर उसने मां को आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने फोन से मां और पिता को घटना की जानकारी दी। अटैची से बाली, झुमका, अंगूठी, पायल समेत 15 हजार नकद मौजूद थे। पीडि़त ने बताया कि नकदी समेत लगभग दो लाख रुपये के जेवरात की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें