फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को डुबोकर मारने का प्रयास!

Thu, 28 Nov 2013 05:42 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बुधवार को दोपहर में एक किशोरी को गंगा में डुबोकर मारने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर उपस्थित लोगों ने किशोरी को बचा लिया और आरोपी की जमकर धुनाई कर उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। इधर कोतवाली थानाप्रभारी ने डुबोने की घटना से ही इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि यह अफवाह है।
विज्ञापन

कमालपुरा में एक व्यक्ति ने कई महीनों से एक किशोरी को अपने घर में छिपा रखा था। बुधवार को वह किशोरी को लेकर गायघाट स्थित गंगा किनारे लेकर गया। घाट पर उपस्थित लोगों के बीच चर्चा थी कि किशोरी को बंधक बनाने वाला गंगा में डुबोने लगा। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से किशोरी की जान बच गई। इस मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर राजेश राय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था। किशोरी के परिवार वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज दो साल से मानसिक चिकित्सालय में चल रहा है। इस मामले में किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। परिवार वाले लड़की को लेकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें