फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी अलर्ट के बाद पुलिस ने चलाया जांच अभियान

Wed, 27 Nov 2013 05:43 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुंबई हमले की बरसी, नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली और आतंकी घटनाओं के मद्देनजर मंगलवार को शहर के कई प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी अलर्ट के बाद पुलिस ने संकटमोचन मंदिर, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों समेत प्रमुख स्थलों की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान संकटमोचन पहुंचे एसएसपी राजेश मोडक ने कमियों को देखकर नाराजगी जताई और सीओ और एसओ को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश के बाद सीओ भेलूपुर सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो घंटे संकटमोचन मंदिर में गहन छानबीन की। मंदिर क्षेत्र में बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वायड समेत क्यूआरटी ने सघन चेकिंग की। अचानक चेकिंग से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। रूटीन जांच की जानकारी होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद सीओ चेतगंज के नेतृत्व में कैंट रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। एसओ सिगरा, एसओ जीआरपी, चौकी इंचार्ज रोडवेज और आरपीएफ समेत, बम स्क्वायड व डाग स्क्वायड की टीम ने स्टेशन परिसर की जांच की। इस दौरान यात्री हाल को पूरी तरह खाली करा दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से यात्रियों के सामान की जांच की। रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक चले अभियान के दौरान यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। रोडवेज परिसर में भी जांच अभियान चलाया गया। सीओ भेलूपुर ने बताया कि जांच अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें