फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में स्वाती ने मारी बाजी

Sun, 22 Sep 2013 05:37 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की ओर से युवा माह के अवसर पर कराई गई भाषण प्रतियोगिता में सनबीम कालेज की स्वाती सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। आर्य महिला कालेज में शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में जीवनदीप महाविद्यालय की प्रियंका सिंह को दूसरा, आर्य महिला कालेज की चारु शुक्ला को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

बीएचयू समेत शहर के करीब आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों से 16 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। तीनों विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषयक भाषण प्रतियोगिता में भाषण के माध्यम से युवाओं ने कई समस्याओं की तरफ लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। किसी ने महिला सुरक्षा तो किसी ने अधिकारों के हनन की बात प्रमुखता से उठाई। छात्राओं ने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। निर्णायक मंडल में रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष कमल कपूर, उदय प्रताप कालेज के शिक्षक डॉ. राम सुधार सिंह और डॉ. कविता शाह ने भूमिका निभाई। डॉ. भावना त्रिवेदी ने अतिथियों का स्वागत, अविनाश मेहरोत्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। क्लब के अध्यक्ष रोशनी केशरवानी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें