वाराणसी। अमर उजाला की अभिनव थीम पेंटिंग प्रतियोगिता ‘माई फ्रें ड गणेशा’ के विजेताओं के नाम 14 सितंबर को अमर उजाला में प्रकाशित भी किए जाएंगे। पेंटिंग शीट जमा करने के अंतिम दिन गुरुवार को अमर उजाला कार्यालय चांदपुर और सिटी कार्यालय में भीड़ लगी रही।
अमर उजाला कार्यालय के साथ ही स्कूल और कालेजों में पेंटिंग शीट लेकर विद्यार्थियों ने विभिन्न आकृतियों में भगवान गणेश का चित्र बनाया। शीट जमा करने वाले जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों को अब परिणाम का इंतजार है। जिलास्तर पर चुने गए विजेताओं की घोषणा शनिवार को होगी। इनमें से ही प्रदेश स्तर के विजेता चुने जाएंगे। विजेताओं को बहुमूल्य उपहार दिए जाएंगे। पुरस्कृत अभ्यर्थियों की पेंटिंग और उनका परिचय ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित किया जाएगा। दोनों श्रेणियों में अलग-अलग पुरस्कार दिए जाएंगे।