फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे के विश्वसुंदरी पुल पर बढ़ा दबाव

Wed, 28 Aug 2013 05:35 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा के खतरे के बिंदु से सवा दो मीटर ऊपर बहने की वजह से सामनेघाट स्थित विश्वसुंदरी पुल पर भी दबाव बढ़ गया है। मंगलवार की शाम एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के सदस्यों ने पुल खाली कराया। मौके पर पुल पर दबाव बढ़ करने की घोषणा भी की जा रही थी। शाम छह बजे के बाद ट्रकों को भी कम संख्या में पुल पर भेजा जाने लगा।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब सात बजे एनएचएआई के कर्मचारी अपने वाहनों पर बैठ कर पुल पर घूम कर बाढ़ का नजारा देख रहे लोगों से पुल खाली करने को कहा। पूछने पर बताया कि पुल पर दबाव ज्यादा बढ़ रहा है। ऐसे में पुल पर रहना सुरक्षित नहीं है। साथ ही पुल से जाने वाले भारी वाहनों को भी एक-एक कर पुल से भेजा जा रहा था। पुल पर दबाव बढ़ने की सूचना पर एकबारगी लोगों के मन में भय बैठ गया। बाद में अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से उठाया कदम को कारण बताया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस बाबत प्रोजेक्ट मैनेजर केएन शर्मा ने बताया कि गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। ऐसे में जल का प्रवाह काफी तेज है। जाहिर है पुल पर दबाव पड़ता है। हालांकि सुरक्षा कारणों से भारी वाहनों की संख्या कम कर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार रेलवे के पुल पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी जाती है, उसी तर्ज पर भारी वाहनों की संख्या भी कम की जाती है। एक अन्य अधिकारी प्रियरंजन ने बताया कि शाम के वक्त पुल पर करीब पांच सौ से हजार लोगों की संख्या बाढ़ देखने के लिए बढ़ जाती है। भारी वाहन भी इस माग से गुजरते हैं। ऐसे में कोई हादसा न हो जाए इसे लेकर भी सुरक्षा कारणों से पुल खाली कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें