फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकल की लापरवाही ने आखिर ले ही ली एक युवक की जान

Sat, 27 Jul 2013 05:33 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम और जलकल प्रशासन की लापरवाही के चलते शुक्रवार को देर रात एक युवक की जान ले ली। पहडि़या चौराहे के पास गुजर रहा साइकल सवार युवक खुले मैनहोल में जा गिरा। काफ ी देर तक वह उसी में तड़पता रहा। तेज बारिश की वजह से कोई उसकी मदद को नहीं पहुंच सका। बारिश थमने पर उधर से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात दस बजे से ही बारिश शुरू हो गई थी। रात करीब साढ़े बारह पहडि़या मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने मैनहोल में युवक को औंधे मुंह गिरा देखा। दोनों पैर ही उसकेबाहर दिख रहे थे। युवक के पास ही उसकी लाल रंग की साइकल भी पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को मैनहोल से बाहर निकाला तो उसके सिर से खून रिस रहा था। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान थे। शरीर पर बनियान और सफेद रंग का पैंट था। आसपास के क्षेत्र के लोगों से युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस पहले शव को थाने ले गई और फिर वहां से पं. दीनदयाल मंडलीय चिकित्सालय में लेजाकर भरती कराया। इस बड़ी घटना के बाबत जब जीएम जलकल वीके पांडेय से पूछा गया तो उन्होंने कहा ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें