फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच 99.49 प्रतिशत मतदान

Fri, 04 Mar 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गहमागहमी के बीच वाराणसी-चंदौली-भदोही स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव में गुरुवार को 26 बूथों पर 99.49 प्रतिशत मतदान हुआ। पांचों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया है। इन मतपेटिकाओं को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में रखा गया है। जहां पर छह मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। अर्द्ध सैनिक बल की मौजूदगी में वाराणसी के 11 बूथों पर 99.15, भदोही के छह बूथों पर 99.57 और चंदौली के 9 बूथों पर 99.80 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


सुबह से ही मतदान केंद्रों पर जबरदस्त गहमागहमी नजर आई। मतदाताओं को फोन करके घर से बुला-बुलाकर वोट डलवाया गया। सभी बूथों पर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थक और जनप्रतिनिधि डटे थे। सपा प्रत्याशी मीना सिंह मनोज, लोकदल प्रत्याशी जयराम पांडेय, निर्दलीय प्रत्याशियों में बृजेश सिंह, उदय प्रताप प्रधान, मीना सिंह के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मशक्कत करते नजर आए। जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, बसपा विधायक उदय लाल मौर्य, शिक्षक एमएलसी चेतनारायण सिंह, महापौर रामगोपाल मोहले सहित अधिकतर जनप्रतिनिधियों ने वोट डाले।

शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए डीएम राजमणि यादव और एसएसपी आकाश कुलहरि ने कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। जिला पंचायत, हरहुआ, पिंडरा के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आयोग के निर्देश पर सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। संवेदनशील 24 बूथों की वेबकास्टिंग भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें