वाराणसी। गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती शुक्रवार की दोपहर काशी पहुंचे। इसकी सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन करने पहुंच गए। शंकराचार्य दोपहर में 12.30 बजे काशी के अस्सी घाट स्थित पूर्वाम्नाय दक्षिणामूर्ति मठ पहुंचे। जहां उनका वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य स्वागत हुआ।
भक्तों ने दंडवत प्रणाम करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद शाम पांच बजे दर्शन और प्रवचन किया गया। शनिवार को दोपहर 11:30 बजे गोष्ठी और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान डॉ. राजेश चैतन्य ब्रह्मचारी, ज्योतिषाचार्य श्रीराम शर्मा और प्रबंधन संतलाल यादव, आचार्य विंध्येश्वरी प्रसाद मिश्र, आचार्य दिव्य स्वरूप ब्रह्मचारी, आचार्य चित्त नारायण पाठक, शेषमणि शुक्ल, ब्रह्मानंद आदि संत और विद्वान उपस्थित रहेंगे।