फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में खुलेगा सीएसआईआर का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू परिसर में काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंड्रस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) का केंद्र खोले जाने की तैयारी है। इसके बाद छात्र-छात्राओं को शोध से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। गुरुवार को विज्ञान संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग में आयोजित व्याख्यान में सीएसआईआर के डायरेक्टर जनरल डॉ. शेखर मांडे ने केंद्र के स्थापना की बात कही।
विज्ञापन

विभाग के डॉ. एसएस जोशी हॉल में आयोजित व्याख्यान में डॉ. शेखर मांडे ने देश में विज्ञान और तकनीक के विकास के लिए नीतियों और योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि कहा कि वर्तमान समय में जरूरी है कि युवा वैज्ञानिकों को शोध के क्षेत्र से जुड़ी नई जानकारियां मुहैया कराई जाए। डॉ. मांडे ने शोध के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए सीएसआईआर लैबोरेटरीज और बीएचयू के बीच सहयोग की जरूरत पर बल दिया। बीएचयू के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने भी छात्रों से शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया। इस दौरान विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा शुरू किए गए मोस्ट प्रोडक्टिव रिर्सचर अवार्ड-2018 के विजेताओं की घोषणा भी की गई। इसमें तीन वर्गों में छह लोगों को अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम में रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला, डॉ. रश्मि रंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें