फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउन हाल से निकली शहीद सम्मान यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहीद दिवस के अवसर पर मानव अधिकार मिशन की ओर से शनिवार को शहीद सम्मान श्रद्धांजलि यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि यात्रा में शहीद विशाल पांडेय, अवधेश यादव व रमेश यादव के परिवार के साथ ही विभिन्न संस्थानों के कई पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक शामिल हुए। श्रद्धांजलि यात्रा टाउनहाल मैदान से शुरू होकर मैदागिन, कबीरचौरा, पिपलानी होते हुए लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद समाप्त हुई।
विज्ञापन

देश भक्ति गीतों के बीच युवा तिरंगा लेकर चल रहे थे। मानव अधिकार मिशन के चेयरमैन डॉ. महेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष मंगला चरण श्रीवास्तव, जिला महा सचिव संजय प्रजापति, जिला प्रवक्ता अनुभव जायसवाल, जिला संगठन सचिव अनिल चक्रवाल, प्रदेश मीडिया सचिव पवन सिंह ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
शहीद विशाल पांडेय के परिवार से शामिल पत्नी माधवी पांडेय, पिता विजय शंकर पांडेय, माता विमला पांडेय, शहीद अवधेश यादव की पत्नी शिल्पी यादव, पिता हरकेश लाल यादव, माता मालती देवी, शहीद रमेश यादव की पत्नी रितु यादव, पिता श्याम नारायण यादव, माता राजमती देवी सहित प्रत्येक पारिवारिक सदस्यों को माल्यापर्ण, अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रैली में आनंद गुप्ता, स्वामी कन्हैया, किसलय सिंह, भारत जायसवाल, वीके रस्तोगी, संजय मौर्या, गिरिजा शंकर जायसवाल, प्रमोद विश्वकर्मा, नीति मेहरोत्रा, निशा, चंचला, रेणु, राजेंद्र त्रिवेदी, बब्बन तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें