फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशंसकों से मिली प्रियंका, शास्त्री का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बनारस में अपने दौरे की शुरूआत की। इससे पहले वह सड़क के दोनों किनारों बैरीकेडिंग के पास खड़े प्रशंसकों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया तथा बच्चों और महिलाओं से बातचीत भी की। उधर, ढोल नगाड़े के बीच कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

शास्त्री चौक पर प्रियंका के आगमन को लेकर सुबह 8 बजे से ही कांग्रेसियाें की भीड़ जुटने लगी थी। दस बजते-बजते तो किला गेट से लेकर पुल तक भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। जबकि सड़क के दोनों तरफ से कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के बीच जुलूस निकालकर नाचते गाते, नारा लगाते बढ़ते जा रहे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रियंका करीब 11 बजे रामनगर शास्त्री चौक पहुंची। यहां रामनगर किले के बाहर सड़क पर लोगाें की भीड़ और उत्साह देख वह गाड़ी से नीचे उतर गईं और पैदल ही शास्त्री प्रतिमा की ओर से बढ़ने लगीं। उधर आसपास के छतों पर खड़ी महिलाओं, बच्चों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया और फिर शास्त्री जी का आवास देखने पहुंची। यहां करीब दस मिनट रही, जहां पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा और मधुकर पांडेय ने आवास के बारे में बताया। इसके बाद पूर्व विधायक अजय राय, प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, विपिन सिंह, डॉ. मोईन आदि लोगों के साथ बलुआ घाट पहुंचीं और बजड़े पर सवार होकर अस्सी घाट के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें