वाराणसी। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के निधन पर सोमवार को शहर में अलग अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। भाजपा के गुलाब बाग कार्यालय की श्रद्धांजलि सभा में राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री रहते हुए भी सादगी से जीवन बिता कर लोगों के बीच रहकर एक मिसाल कायम की। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा उनके व्यवहार से गोवा के सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। विधायक रविंद्र जायसवाल ने कहा स्कूटी से चलने वाले मुख्यमंत्री के रूप में उनकी पहचान रही है। इस दौरान अशोक पांडे, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, अशोक चौरसिया, अशोक तिवारी लालजी गुप्ता, मनोज भारद्वाज, चंद्रशेखर उपाध्याय, काशीनाथ अकेला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कंचनपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पूर्व सीएम मनोहर परिकर के निधन पर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मनोहर पारिकर के निधन को देश का बड़ा नुकसान बताया। इस मौके पर प्रभात सिंह, ज्ञानेश जोशी, जयनाथ मिश्रा, प्रहलाद गुप्ता, राजेश राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से दिवंगत मनोहर परिकर की आत्मा को शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने बताया कि देश कभी उनको नही भूलेगा, उनकी व्यक्तित्व क्षति की पूर्ति नही हो सकती। इस दौरान विनोद सिंह, सरिता सिंह, चंदन विश्वकर्मा, राजू मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सेवापुरी ब्लाक के चित्रसेनपुर गांव में पूर्व रक्षामंत्री मनोहर परिकर के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। अपना दल के जिला महासचिव राजेंद्र पटेल ने कहा कि मनोहर परिकर का जाना देश की बड़ी क्षति है। इस मौके पर दिनेश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान रूप नारायण पटेल, रमेश सिं
चौबेपुर के भंदहां कलां स्थित डॉ. विजय इंस्टीट्यूट एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक इं एके श्रीवास्तव और भाजपा नेता नवेंदु प्रकाश उपाध्याय शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कादीपुर कलां में भाजपाजनों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जयप्रकाश पांडेय, अजीत सिंह प्रधान, रामजी मौर्य, लक्ष्मण सिंह, आकाश सिंह आदि रहे। सोनबरसां में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पवन चौबे के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया।
राजातालाब में दी तहसील बार एसोसिएशन की ओर से शोक सभा में अध्यक्ष छेदी लाल यादव उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश दुबे, महामंत्री प्रदीप सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेम पाठक, विक्रम पटेल, प्रेम पटेल, उपेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह गौतम आदि ने भी शोक सभा की।
रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक सभाएं की। इसमें एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, आशा गुप्ता, आशुतोष पांडेय, प्रशांत सिंह, आदि उपस्थित थे। पुराना रामनगर धर्मशाला में जिलामंत्री सत्येंद्र सिंह पिंटू की अध्यक्षता में शोक संवेदना में भाजपा सभासद संतोष शर्मा, अजय सेठ गणेशु, रितेश पाल, दिलीप जायसवाल, विशाल जायसवाल, रामनरेश सोनकर आदि रहे।