वाराणसी। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन ने वर्नेबल गांवों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। इन गांवों पर विशेष टीमें भी निगाह रखेंगी। साथ ही चुनाव को प्रभावित करने की आशंका वाले व्यक्तियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
प्रशासन की ओर से जिले के 11 गांवों को वर्नेबल श्रेणी में रखा गया है। पिछले रिकार्ड के अनुसार यहां चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता रहा है। साथ ही मतदाताओं को बूथ तक जाने से रोका भी जाता है। इस बार मजिस्ट्रेट के जरिए ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 39 ऐसे लोग चिह्नित किए गए हैं जो चुनाव में प्रभावित हो सकते हैं और 21 लोग प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे लोगों को पाबंद किया जा रहा है। वहीं, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन की ओर से चुनाव आयोग को कार्रवाइयों की रिपोर्ट भेजी जा रही है।