फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने मांगा रोजगार तो कोई दिखा गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब/रोहनिया। औढ़े में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री ट्राई साइकिल, मोटराइज ट्राई साइकिल सहित अन्य उपकरण प्राप्त कर पंडाल में मौजूद 350 दिव्यांगों के बीच पहुुंचे। उन्होंने किसी को पुचकारा, किसी का अभिवादन किया तो किसी की समस्या सुनी। इस दौरान प्रधानमंत्री से कई दिव्यांगों ने स्थायी रोजगार की व्यवस्था कराने की मांग की तो कई उनकी साथ सेल्फी लेने के लिए परेशान दिखे। बता दें कि जनसभा से पहले एडिप योजना के तहत एलिम्को कानपुर के सहयोग से 50 मोटराइज ट्राई साइकिल, 110 ट्राई साइकिल, 30 व्हील चेयर, छह बैसाखी, 10 स्मार्ट फोन, 110 टैबलेट, 43 स्मार्ट केन, 60 डेजीप्लेयर और तीन कान की मशीन सहित 650 उपकरण 350 लाभार्थियों को वितरित किया गया।
विज्ञापन

चोलापुर के लौटानो गांव के सुरेश पाल ने बताया कि उनसे प्रधानमंत्री ने पूछा कि आपको उपकरण पाकर कैसा लग रहा है। इस पर उन्होंने बताया कि हमें अच्छा लग रहा है लेकिन जिस तरह दिव्यांगजनों को उपकरण बांटे जा रहे हैं उसी तरह उन्हें स्थायी रोजगार भी दिया जाए। सुरेश पाल ने बताया कि वो एमए पास हो गए हैं और पीएचडी करना चाहते हैं। जक्खिनी के विजय कुमार ने भी प्रधानमंत्री से मिलने और उनके हाथों ट्राई साइकिल मिलने को अपना सौभाग्य बताया। कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि मैं चाहता हूं कि आप फिर से प्रधानमंत्री बनें। विजय कुमार बीएससी पास हैं और प्राइवेट विद्यालय में शिक्षण का कार्य करते हैं। तिवारीपुर के महेश प्रताप ने बताया कि वह भी दिव्यांग हैं और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। उन्होेंने प्रधानमंत्री से कहा कि ट्राई साइकिल मिल जाने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में सुविधा होगी। बसंत पट्टी के कक्षा 10 के छात्र लवकुश चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उससे पूछा कि और कुछ चाहिए तो उसने कहा कि अभी तो बस साइकिल ही काफी है। जब कुछ चाहिए होगा तो वह उन तक अपनी बात पहुंचा देगा। शिवदासपुर के कल्लू राम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूछा कि ट्राई साइकिल चला लेंगे। मेरे हां कहने पर उन्होंने घंटी बजाने को कहा। यह यादगार पल था। शिवदासपुर की ही कल्लो देवी ने कहा कि कई दिनों से ट्राई साइकिल लेने की सोच रही थी। हमारे पीएम ने इस सपने को पूरा कर दिया। बहुत खुश हूं। मिर्जामुराद के प्रदीप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई। जीवन का शानदार क्षण था। सेवापुरी के कमला प्रसाद ने कहा कि मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा था कि पीएम हमारे बिल्कुल करीब खड़े हैं। हमें दोहरी खुशी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें