फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के प्रयास से ही काशी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए मंगलवार को यह बात बड़ा लालपुर स्थित स्टेडियम में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के शुभारंभ के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। प्रवासी भारतीयों का सम्मान उनके देश में बढ़ा है। मारीशस के लोगोें की अपनी मिट्टी के प्रति चाहत की प्रशंसा करता हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी आप लोगों ने जिस तरह से अपनी संस्कृति बचा रखी है और अपने रीति रिवाजों को संजो कर रखा है, वह एक अनुपम उदाहरण है।
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन का काशी में आयोजन हम सबके लिए गर्व की बात है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले की महत्ता के बारे में और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी प्रवासी भारतीयों को दी। कहा कि त्रिवेणी किनारे उमड़े आस्था के जनसैलाब का हिस्सा बनने पर आप सभी को विशेष किस्म की आध्यात्मिक अनुभूति होगी। इससे पहले सम्मेलन के मुख्य अतिथि मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगुनाथ का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया और सम्मेलन में आने के लिए उनके प्रति आभार जताया। इसके साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश राज्य मंत्री डॉ. वीके सिंह को सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें