वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान हुई ‘भारत को जानो’ ऑनलाइन प्रतियोगिता में विश्व भर से तीन वर्गों में 40 हजार प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया था। इसमें तीनों वर्गों में तीन-तीन करके कुल नौ लोग विजयी हुए, जिन्हें बड़ा लालपुर के स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के बाद इन प्रवासियों के साथ पीएम ने संवाद भी किया। इसमें शामिल प्रवासियों की मानें तो धर्म, कला, संस्कृति, पर्यटन, शिक्षा पर चर्चा की। ने पीएम से कहा कि भारतीय संस्कृति को विदेशों में काफी सराहा जाता है। इसके प्रचार प्रसार पर जोर देना चाहिए। भारत में पर्यटन की ढेरों संभावनाएं हैं। भारत आने के लिए विदेशों में काफी चाहत है। इसे इनकैश करने की जरूरत है। यहां वैदिक पढ़ाई के लिए विदेशों से लोग आते हैं। यहां के आयुर्वेद, ज्योतिष, योग आदि को लेकर काफी चाहत है। यहीं से पढ़ने के बाद वहां जाकर वे अच्छे पेशेवर के रूप में काम कर रहे हैं और बड़ा नाम भी है।
ये हुए सम्मानित
एनआरआई कैटेगरी में डेनमार्क के हरि मुरलीधरन, तंजानिया के शौर्य, यूके के अश्विन को पीएम ने सम्मानित किया। पीपुल्स इंडियन ओरिजन वर्ग में कनाडा से कार्तिक देशपांडे, आस्ट्रेलिया से शिखा, अमेरिका से जयदेव को सम्मानित किया गया। विदेशी कैटेगरी में यूएसए से अभिनंदन, ट्यूनिशिया से महागइदा और मलयेशिया से दक्शिनी को सम्मानित किया गया।