डीएम सुरेंद्र सिंह ने स्टेडियम में मौजूद विद्यार्थियों को15वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान पूरे शहर को स्वच्छ रखने और प्रवासियों को बेहतर अनुभव और अद्भुत याद देने में अपना सहयोग करने की शपथ दिलाई।
इसके साथ ही उन्होंने अमर उजाला के ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान से जुड़कर पूरे तन, मन और धन से नारी गरिमा के साझा संकल्प में अपनी भागीदारी करने और आधी आबादी के चेहरे पर आत्मविश्वास की मुस्कान लाने की भी शपथ दिलाई।
ये रहे खास मेहमान
वीडीए वीसी राजेश कुमार, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, एडीएम सिटी, एसपी सिटी दिनेश सिंह, एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह, डीआईओएस डॉ. वीपी सिंह, बीएसए जय सिंह, सेंट्रल बार के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह गौतम, बनारस बार के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, राजकीय क्वींस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंद्रमौलि पांडेय आदि।