फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसही में दुकानदार का शव मिला, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। बसहीं स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर बुधवार की सुबह दुकानदार नंदलाल गौड़ (55) का शव पड़ा मिला। नंदलाल का सिर कुचला गया था। इसे लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बसहीं में भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर शिवपुर थानाध्यक्ष ने गुस्साए लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। साथ ही, आश्वस्त किया कि प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। इस पर लगभग आधे घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

नंदलाल गौड़ मूल रूप से चोलापुर थाना क्षेत्र के कोहसी के रहने वाले थे। वर्षों पहले वे बसही में मकान बनाकर परिवार के साथ रहने लगे थे। साथ ही, चाय-पान की दुकान से परिवार का पालन-पोषण करते थे। नंदलाल की पत्नी सुशीला देवी के अनुसार प्रतिदिन की तरह ही वो दुकान के लिए घर से निकले थे। दुकान से सौ मीटर दूर मुख्य सड़क पर ही उनका शव पड़ा मिला। नंदलाल के बेटे बबलू ने शिवपुर थाने में तहरीर दी है। हालांकि, परिजन की नंदलाल की किसी से रंजिश या विवाद की जानकारी पुलिस को नहीं दे सके। वहीं, इलाकाई लोगों ने बताया कि नंदलाल दुकान के साथ ही सामने की सड़क की सफाई भी करते थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवपुर ने बताया कि जहां नंदलाल का शव पड़ा मिला था, उसके समीप लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली गई लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा। दुर्घटना के साथ ही परिजनों के हत्या के आरोप की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें