फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉरिडोर में मिला ‘विश्वनाथ’ जैसा मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के तहत चल रहे ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान एक ऐसा मंदिर मिला है जो हूबहू विश्वनाथ मंदिर से मिल रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद मंदिर प्रशासन ने इसकी जांच के लिए पुरातत्वव विभाग को दे दिया है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह मंदिर कितना पुराना है। हालांकि उसकी वास्तु कला को देखने से ऐसा लग रहा है कि यह भी मंदिर के आस पास ही निर्माध्ण हुआ होगा।
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर से लेकर मर्णिकर्णिकाघाट तक बन रहे कॉरिडोर क्षेत्र में मकान नंबर सीके 34 बाई 27 में यह मंदिर मिला है। इसकी पूरी प्रति कृति तो विश्वनाथ मंदिर की है, लेकिन शिव लिंग और नंदी की साइज बड़ा है। इसके अलावा मणिकर्णिका घाट के किनारे दक्षिण भारतीय शैली में रथ पर बना मंदिर मिला है, जिसमें समुद्र मंथन से लेकर कई पौराणिक गाथाएं उकेरी गई हैं।
43 मंदिर आए सामने
मंदिर कॉरिडोर के लिए खरीदे जा रहे भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए करीब तीन हजार लोग लगाए गए हैं। ये रात में 11 बजे से भोर तीन बजे तक कार्य कर रहे हैं। ध्वस्तीकरण में 43 छोटे बड़े अति प्राचीन मंदिर सामने आए हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार अभी भी कई दुर्लभ मंदिर और विग्रह मिलने की संभावना है। इन सभी को एक स्थान पर रखा जा रहा है। इनके लिए संग्रहालय बनाया जाएगा। मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें