फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पीएम मोदी ने साढ़े चार साल में यूं बदला बनारस’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सोशल मीडिया पर वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की तस्वीरें साझा हो रही हैं। इनमें बनारस का बदलाव भी दिख रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने वाराणसी की इन परियोजनाओं पर चार ट्वीट किए हैं। रिंग रोड की चार फोटो ट्वीट कर लिखा कि यह परियोजनाओं में एक है, जिसका कल मैं उद्घाटन करूंगा। यह काशीवासियों को सुविधा और आराम का जरिया होगा। यह यात्रा समय और ईंधन बचाएगी। और हां, सारनाथ पहुंचने में अभी आसानी होगी। बाबतपुर फोरलेन की चार फोटो ट्विट कर लिखा है। इसमें स्टेट ऑफ आर्ट का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि वाराणसी पहुंचना ज्यादा आसान होगा। जौनपुर, सुल्तानपुर और लखनऊ जाना भी आसान होगा। उन्होंने इसे काशी के लोगों की जीत बताया है। इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से रामनगर में निर्मित मल्टी मॉडल टर्मिनल के चार फोटो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा है कि यह जल परिवहन में यह नया आयाम होगा। इसके बाद दीनापुर एसटीपी की चार फोटो के साथ ट्वीट कर इसे काशी को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाने के लिए सीवरेज परियोजना बताया है। शहर और आसपास के इलाके पर इसका दूरगामी असर दिखेगा। गंगा की स्वच्छता को इससे बड़ी ताकत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें