फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीए के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए अदालत से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण लालचंद्र की अदालत में विकास प्राधिकरण के आरके सिंह, जोनल अधिकारी अविनाश कुमार व आरसी यादव, हिंदू सेवा सदन हास्पिटल के सचिव अमिताभ केडिया और सदस्य जीपी मूंदड़ा के खिलाफ आवेदन दाखिल कर मामला दर्ज कर विवेचना कराए जाने का अनुरोध किया गया है। अदालत ने इस आवेदन पर थाना प्रभारी चौक से चार दिसंबर को आख्या तलब की है।
विज्ञापन

अदालत में गोला गली चौक निवासी माता प्रसाद यादव के अधिवक्ता राघवेंद्र नरायन दुबे ने यह आवेदन दाखिल किया है। आरोप है कि गंगा तट से 200 मीटर के दायरे में आने के बावजूद हिंदू सेवा सदन हास्पिटल को अवैध रूप से तोड़कर बहुमंजिला भवन और कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। इस बाबत डीएम और पीएम के जनसंपर्क कार्यालय में भी गुहार लगाई गई लेकिन कार्रवाई नहीं की गई बल्कि प्राधिकरण की तरफ से डीएम को गुमराह करने वाली रिपोर्ट दी गई कि मौके पर कोई निर्माण नहीं हो रहा है। सोसाइटी एक्ट के तहत प्राचीन हास्पिटल रजिस्टर्ड होने के बावजूद उसे तोड़कर विधि विरुद्ध तरीके से कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। इसमें प्राधिकरण के अधिकारियों की भी मिलीभगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें