फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के डंपर की टक्कर से राजगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत बरईपुर स्थित धर्मवीर नगर कॉलोनी के मोड़ के समीप शनिवार को नगर निगम के डंपर की टक्कर से साइकिल सवार राजगीर रामसागर (45) की मौत हो गई। हादसे में मौत से गुस्साए लोगों ने दुर्घटनास्थल पर ही शव रखकर चितईपुर-चुनार मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस पुलिस आई लेकिन गुस्साए लोग शव देने को तैयार नहीं थे। लगभग डेढ़ घंटे बाद रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह मौके पर आए और उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी तब जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत बहोरनपुर निवासी रामसागर साइकिल से कचहरी गया था। वापसी के दौरान रामसागर चितईपुर से आगे बढ़ कर धर्मवीर नगर कॉलोनी मोड़ के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से कूड़ा लाद कर आ रहे नगर निगम के डंपर ने साइकिल पर जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में रामसागर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डंपर खड़ा कर चालक और खलासी भाग निकले। स्थानीय लोगों ने शव रखकर जाम लगा दिया तो इंस्पेक्टर लंका ने समझाबुझाकर शांत करा दिया। इसके थोड़ी ही देर बाद पहुंचे परिजनों ने मुआवजे की मांग लेकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर रोहनिया विधायक पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियोें से बात कर हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उधर, रामसागर की पत्नी हेमलता, बेटी तमन्ना और बेटे अनंत व सागर का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन बड़ी ही मुश्किल से चारों को संभाले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें