फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरप्रांतीय उचक्का गिरोह का सरगना, सात बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नदेसर स्थित पानी टंकी के समीप से गुरुवार की रात पुलिस ने अंतरप्रांतीय उचक्का और लुटेरा गिरोह के सरगना सहित आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने स्कार्पियो, बोलेरो, एक लाख सत्तर हजार रुपया, सोने की तीन गुल्ली, दो तमंचा, चार कारतूस, आठ मोबाइल, एक बाइक और 17 किलो गांजा बरामद कर शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्त में आए बदमाशों के खिलाफ वाराणसी, चंदौली, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और बिहार के विभिन्न जिलों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

गिरफ्त में आए बदमाशों का सरगना बलिया के कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर का रामजी यादव है। वहीं, अन्य की शिनाख्त बलिया के कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ के रामायन कन्नौजिया, कदम चौराहा के विपिन बिहारी, काशीपुर के सर्वजीत यादव व सोहन यादव, चमन सिंह बाग के भगवान प्रसाद और दुबहड़ क्षेत्र के नई बस्ती दुल्लापुर के लल्लन तुरहा व घोड़हरा के दिनेश गिरि के तौर पर हुई है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली थी कि नदेसर पानी टंकी के समीप संदिग्ध प्रतीत हो रहे कुछ लोग मौजूद हैं तो उन्होंने अपनी टीम के साथ छापेमारी कर आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों ने हाल के दिनों में सिगरा और तेलियाबाग में दो कार का टायर पंचर कर बैग चुरा लिए थे। मुगलसराय में एक महिला पर गंदगी फेंक कर उसका पर्स छीन लिए थे।
बीमार व्यक्ति के सहारे लेकर करते थे अपराध
गिरोह के सदस्य आपस के ही एक को मरीज बताकर किसी भी शहर में धर्मशालाओं में ठहरते थे और उसे स्कार्पियो-बोलेरो में हमेशा सुलाए रहते थे। इससे कभी किसी को शक नहीं होता था। सुबह के समय किसी भी बैंक में दो-तीन बदमाश लाइन में लग जाते थे और फार्म आदि भरने में किसी की मदद कर उसे बातों में फंसा लेते थे। बैंक से रुपये लेकर जैसे ही वो व्यक्ति बाहर निकलता था तो उसका बैग छीन कर भाग जाते थे। इसी तरह बैंक से चार पहिया से निकलने वाले का टायर पंचर कर देते थे और जब वो शख्स नीचे उतर कर देखता था तो बाइक से पीछे लगा बदमाश बैग लेकर भाग जाता था। इसी तरह स्टेशन और बस अड्डे पर सोने की गुल्ली फेंक कर ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले लोगों को नकली सोना बेच कर रुपये ठग लेते थे। गिरोह के सदस्य उड़ीसा से गांजा लाकर भी पूर्वांचल में बेचते थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम
बदमाशों को गिरफ्तार करने वाले क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह व उनकी टीम के एसआई राकेश सिंह, रामभवन यादव, सुरेंद्र मौर्या, चंद्रसेन सिंह, कुलदीप सिंह, रामबाबू, सुमंत सिंह, सुनील राय, पुनदेव सिंह, इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय, इंस्पेक्टर सिगरा सतीश सिंह और रामानंद यादव की टीम को एसएसपी ने 25 हजार का नगद इनाम दिया। इसके साथ ही एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें