फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

05vnsjon37193839560.sty

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भारत सरकार में लेखों के निस्तारण के लिए बीते 27 सितंबर को हुई बैठक में साक्षर भारत कार्यक्रम योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षा प्रेरकों का विवरण 8 अक्टूबर तक साक्षरता निदेशक को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। श्री यादव ने बताया कि उक्त के जबाब में साक्षरता वैकल्पिक शिक्षा उर्दू एवं प्राच्य भाषाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ निदेशक द्वारा 3 अक्टूबर को एक शासनादेश जारी कर उत्तर प्रदेश के समस्त जिले के शिक्षा विभाग से विवरण मांगा गया है। उन्होंने एसोसिएशन के सभी मंडल, जिला, ब्लाक अध्यक्ष सहित सक्रिय प्रेरक साथियों से अपील किया है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला एवं ब्लाक समन्यवक से मिलकर 8 अक्तूबर तक निदेशालय को विवरण उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि मानदेय भुगतान को लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें