फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरलैंड की युवती होटल लान में करने लगी नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आयरलैंड की युवती सेलेना (33) ने छावनी क्षेत्र स्थित होटल कंफर्ट इन में रविवार की शाम को रूकी और सोमवार सुबह होते ही कमरों के दरवाजे पीटने के साथ ही लॉबी में नृत्य करने लगी। यह देखकर वहां रूके लोग आश्चर्य में पड़ गए। होटल कर्मियों के मना करने पर भी उसने एक न सुनी तो मैनेजर ने कैंट इंस्पेक्टर को सूचना दी। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया और अदालत के आदेश से पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इसके साथ ही नई दिल्ली स्थित आयरलैंड के दूतावास और सेलेना के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

होटल कंफर्ट इन के मैनेजर ने सोमवार की सुबह इंस्पेक्टर कैंट को सूचना दी कि रविवार की शाम को आयरलैंड की युवती ने कमरा बुक कराया। सुबह नींद से जागते ही युवती होटल के कमरों के दरवाजे पीटने लगी और लॉबी में नृत्य करने लगी। उसे समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह शांत नहीं हुई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमला हरकत में आया और नई दिल्ली स्थित आयरलैंड के दूतावास को सूचना दी गई। इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश से युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उसे पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि युवती के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें