फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए घर-घर सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन अब सर्वे के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विभागों की टीमें बनाई जाएंगी, जो घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। यह अभियान एक से 15 अगस्त तक चलेगा। अपर जिलाधिकारी और जिला विकास अधिकारी को इसका नोडल अफसर बनाया गया है। साथ ही सर्वे की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सर्वे की कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि कल्याणकारी योजना में एक भी पात्र छूटे नहीं और अपात्र योजना का लाभ पाएं नहीं। इसलिए अंत्योदय राशन कार्ड, वृद्धा, किसान, विधवा पेंशन, पात्र गृहस्थी कार्ड, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत के पात्र खोजे जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि सर्वे से पूर्व 24 जुलाई को जिला स्तर पर अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 26 जुलाई को ज्ञानपुर, डीघ और औराई ब्लॉक में तो 27 जुलाई भदोही, सुरियावां और अभोली ब्लॉक के गांवों में खुली बैठक होगी। इसके बाद एक से 15 अगस्त तक जिले के 561 गांवों और सातों नगर निकायों में एक-एक घर पर सर्वे टीम जाकर पात्रों का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि इसमें सेक्रेटरी, कृषि विभाग, नलकूप, आंगनबाड़ी, एएनएम शामिल रहेंगी। इसके अलावा सभी प्रधानों को डीएम ने पत्र लिखकर सहभागिता के लिए कहा है। खुली बैठक में वर्तमान लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनाई जाएगी और उसके बाद जो छूटे होंगे, उन्हें शामिल किया जाएगा। सूची में शामिल करने के दौरान ही पात्रता और अपात्रता की स्थिति का अवलोकन किया जाएगा। सर्वे में ग्रामीण के लिए डीडीओ जयकेश त्रिपाठी और नगरीय के लिए एडीएम राम सिंह वर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें