फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति करेगी ग्राम निधि खाते का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड के पूराबलई में हाई कोर्ट के निर्देश पर गुरुवार को एडीओ पंचायत राजेश कुमार और ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष दुबे की देखरेख में ब्लाक सभागार में तीन सदस्यीय टीम का गठन हुआ। जिसमें 11 सदस्यों में आठ सदस्य उपस्थित थे। ग्राम सदस्य यदुनाथ सिंह की अध्यक्षता में सदस्यों की सहमति से दुलारी देवी (एससी) पत्नी पन्नालाल ,गुलाबी देवी (ओबीसी) पत्नी रामसिंह ,विनय तिवारी (सामान्य) पुत्र प्रभुनाथ का गठन किया गया। जिनके द्वारा ग्राम निधि का संचालन कर गांव का विकास होगा। पुराबलई के दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान टेठू राम और ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक पांडेय पर ग्राम निधि के धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। जांच में प्रधान और सेक्रेटरी की मिली भगत से एक लाख 99 हजार 36 रुपये गबन का आरोप सही पाया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुराबलई निवासी विनय तिवारी उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया था। न्यालयालय के निर्देश पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रधान के अधिकारों पर रोक लगाकर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था। मौके पर दिनेश कुमार, कुरेशा, अनिल, हीरालाल, जियालाल, रेनू आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें