वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ कारिडोर के तहत भवनों के खरीद फरोख्त के मामले में किराएदार भी सामने आने लगे हैं। किराएदारों ने मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से इस मामले में गुहार लगाकर उनके साथ न्याय करने की मांग की है। किराएदारों का कहना है कि भवन की बिक्री से पहले मंदिर प्रशासन उनका भी पक्ष सुने। इस मामले में किराएदारों ने सीईओ को पत्र लिखकर अपना पक्ष रखा है।
मणिकर्णिका घाट के निवासियों ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को संबोधित पत्र में लिखा है कि वह जिस भवन में रह रहा है वह पूर्व में मड़ई थी। वो लोग सपरिवार तीन पीढ़ी से इस भवन में रह रहे हैं। अब भू स्वामी उमराव गिरि की बावली को बेच रहे हैं। अत: निवेदन है कि भवन बेचने का मामला आपके संज्ञान में आए तो कृपया प्रार्थी एवं भू स्वामी दोनों के पक्ष के हितों का ध्यान रखें। मंदिर क्षेत्र के विस्तारीकरण के लिए अब तक 99 भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है।