फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पहुंचा तो मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर (भदोही)। गोपीगंज थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव के एक युवक की शुक्रवार को मिर्जापुर के बरकछा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शनिवार को गांव शव पहुंचा तो कोहराम मच गया। घर वाले रो-रोकर बेहाल थे। ढांढस बंधाने वालों की आंखें भी नम हो गईं। हादसे में मृतक का मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन

गुलौरी गांव निवासी रोहित यादव (20) पुत्र रामकुमार यादव अपने मौसेरे भाई आनंद यादव (21) के साथ शुक्रवार को देर रात किसी काम से मिर्जापुर जिले के बरकछा जा रहा था। वह देहात कोतवाली के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार बोलेेेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। शनिवार को शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। अपने सरल स्वभाव के कारण रोहित पूूरे गांव में सबका प्रिय था। इसके चलते गांव वाले भी गमगीन थे। वह दो भाइयों और बहनों में सबसे छोटा है। उसकी मौत की खबर से मां बदहवास पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें