भदोही। लोकसभा चुनाव 2019 से पूर्व मतदाता सूची दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को तहसील सभागार में बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठक कर एसडीएम सुनील कुमार यादव ने वोटर लिस्ट का काम समय से पूूरा करने का निर्देश दिया। बताया कि इस बार बीएलओ मतदाता सूची को ऑनलाइन अपडेट और दुरुस्त करेंगे। कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट का काम बीएलओ को ऑनलाइन करना है। उन्होंने तीन बिंदुओं पर विशेष जोर देते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया। कहा जनसंख्या सर्वे करें, जिसकी आयु 18 वर्ष हो उसका नाम सूची में जोड़ें। जो मच चुके हैं, उनके नाम सूची से बाहर करें। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति का दो जगह नाम हो तो उसका भी काटें। यह भी बताया कि इंटरनेट खर्च शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। कुल 452 बीएलओ को चार हिस्से में बांट कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान तहसीलदार रामजी, सुमित प्रजापति, राजकुमार, मनोज पाल, अखलाक अहमद, हेमलता, प्रमोद गुप्ता, रविशंकर यादव, अनिल तिवारी, सत्यनरायण, बबिता सिंह, रमाशंकर, सच्चिदानंद, प्रभाशंकर पांडेय, चंद्रबली, अनीता, रामधर यादव, आशीष मिश्र, शारदा देवी, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।