फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितीय वर्ष के पहले दिन बंद रहीं शराब की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। योगी सरकार की नई आबकारी नई के चलते जिले में शराब की दुकानें अप्रैल के पहले दिन ड्राई हो गई। गोदाम से लेकर दुकानों पर एक भी बोतल शराब नहीं बची। 31 मार्च को आवंटन खत्म होने से पुराने संचालक दुकान खाली कर चले गए। नए दुकान संचालकों को शराब न मिलने से वह दुकान नहीं खोल सके। इसको लेकर रविवार को दिन भर शराब के शौकीन परेशान रहे।
विज्ञापन

नई आवंटित दुकानों में शराब न आने से जिले की सभी विदेशी शराब और बीयर की दुकानें खाली रही। वहीं पीने वाले शाम तक दुकानों पर भटकते रहे। किंतु एक बोतल भी मिल नहीं पाई। वही देशी शराब की निकासी भी काफी कम रही। योगी सरकार ने आबकारी की नई नीति बनाकर प्रत्येक दुकानों की ई-लॉटरी कराई। नई दुकानें पहली अप्रैल से चालू होनी थी। किंतु आबकारी की नई नीति ने किए कराए पर पानी फेर दिया। विदेशी और बीयर के एफएल गोदाम में एक भी बोतल शराब नहीं आ सकी। जिससे जिले में खुली विदेशी शराब और बीयर की दुकान में एक भी बोतल शराब नहीं पहुंच सकी। सभी दुकानें खाली रही। विदेशी शराब और बीयर पीने वालों को दुकानों का चक्कर लगाते देखा गया। किंतु वे मायूस होकर लौट गए। आबकारी अधिकारी आरपी चौहान ने बताया कि एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। पूर्व में जिसकी विदेशी दुकानें थी, वह उनको नहीं मिली। इसलिए 31 मार्च की रात में ही बची खुची शराब की बोतलें निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें