फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के औराई रोड पर प्रजापतिपुर में ट्रक से कुचलकर बीए की परीक्षा की मौत हो गई। वह अपनी सहेली और उसके भाई के साथ बाइक से भदोही परीक्षा देने जा रही थी। हादसे में सहेली घायल हो गई, जिसका इलाज चल रहा है। वहीं, दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही गुस्साई भीड़ ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान ट्रक पर पत्थरबाजी कर शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

सर्रोई के दुलमदासपुर निवासी उजमा बानो अपने भाई तौसीफ के साथ बीए की परीक्षा देने बाइक से भदोही जा रही थी। उसके साथ पड़ोस में रहने वाले परवेज की बेटी जैनब भी थी। तौसीफ ने बताया कि प्रजापतिपुर में अचानक पहिए के नीचे गिट्टी पड़ गई, जिससे वह बाइक समेत गिर पड़ा। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर जैनब की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक और खलासी भागने लगे, जिन्हें भीड़ ने दौड़ा कर पकड़ लिया। इसी बीच वहां पहुंची कोतवाली पुलिस पहुंच गई और दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे से लोग इतने नाराज थे कि चालक को भीड़ के हवाले करने की मांग करने लगे। साथ ही सड़क जाम कर पथराव करने लगे। भीड़ का गुस्सा देख मौके पर भारी फ़ोर्स बुलानी पड़ी। भदोही सीओ अभिषेक पांडेय और कोतवाल मनोज पांडेय भी पहुंचे। एक घंटे तक पुलिस की मशक्कत और संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें