फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख वसूली फिर भी नहीं हो रही सफाई, संस्था से छिनेगा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के 30 वार्डों में सफाई व्यवस्था खराब होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसपर नगर निगम डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही संस्था कियाना से यह कार्य वापस लेने की तैयारी में है। अब इन वार्डो में नगर निगम अपने सफाई कर्मियों से कूड़ा कलेक्शन कराएगा। इसके आलवा इकोपाल और आईएलएफएस संस्था भी सफाई का काम कर रही है। यदि इनके कार्यों में गड़बड़ी मिली तो नगर निगम इनकी भी छुट्टी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

गुरुवार को तीन वार्डों सिकरौल के पार्षद दिनेश यादव, बिरदोपुर की पार्षद शीला और तुलसीपुर के पार्षद ने अपने वार्ड से कियाना संस्था को हटाने का आग्रह किया है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल से कहा कि नियमित सफाई और कूड़ा उठान न होने से गलियों में गंदगी फैली हुई है। इस पर संस्था को एक मार्च से हटाकर नगर निगम के सफाई कर्मियाें से कूड़ा कलेक्शन कराया जाएगा। बता दें कि शहर में कुल 90 वार्डों में एक लाख 86 हजार मकान हैं। इनमें करीब 60 हजार मकानों की सफाई कियाना कर रही थी। इस सफाई के बदले संस्था लोगों से करीब 20 लाख रुपए और नगर निगम से 10 हजार रुपए भी वसूलती थी। इसके बाद भी सर्फाई ठीक ने होेने से नगर निगम ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें