फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांकन प्रक्रिया पूरी, अपर आयुक्त प्रशासन को सौंपी फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रक्षा संपदा के 160 एकड़ जमीन को लेकर चल रही सीमांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। दूसरे दिन वीडीए, नगर निगम, छावनी बोर्ड और राजस्व की संयुक्त टीम ने माल गोदाम से छावनी की भूमि की सीमा निर्धारण शुरू किया और आईजी कार्यालय पर समाप्त। इसकी फाइल तैयार कर अपर आयुक्त प्रशासन को सौंप दिया गया है। अब इसे अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को भेजा जाएगा। साथ ही रक्षा मंत्रालय और पीएमओ को भी इससे अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

खसरा खतौनी के सहित अन्य कागजातों के आधार पर मालगोदम से आगे रेलवे कॉलोनी होते हुए आईजी कार्यालय तक सीमा निर्धारण हुआ। टीन ने छावनी बोर्ड के लोगों ने अपनी भूमि का चिह्नांकन किया व इसकी मैपिंग आदि की प्रक्रिया भी पूरी की। पूरी फाइल अपर आयुक्त प्रशासन को सौंप दी गई। बुधवार को टीम ने आईजी कार्यालय से सीमांकन शुरू किया था जो नदेसर होते हुए अंधरापुल, तेलियाबाग मरी माई मंदिर, मलदहिया चौराहा, फूल मंडी होते हुए इंग्लिशिया लाइन तक तय की गई। इस सीमा में सड़क कें अंदर आने वाली जमीन को छावनी बोर्ड का निर्धारित किया गया। पहले सीमांकन का कार्य किया जाएगा। बाद में अंदर हुए अवैध निर्माण, जमीन पर अतिक्रमण आदि के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही नए निर्माण को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी। पूरे दिन नाप-जोख चलती रही। छावनी परिषद के प्रशांत गुप्ता ने बताया कि जहां से सीमांकन प्रक्रिया शुरू (आईजी कार्यालय) हुई है वहीं पर यह समाप्त भी होगी। बता दें कि रक्षा संपदा विभाग की पहल पर 160 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण और नए निर्माण रोकने सहित अन्य कार्रवाई के लिए कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने संयुक्त टीम गठित की है। बुधवार से सीमांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें