वाराणसी। राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम ने गृहकर के बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। 20 हजार रुपये से ऊपर वाले करीब 4600 बकायेदारों को सूची तैयार की गई है, जिन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं, 250 ऐसे लोग हैं, जिन पर लाखों का बकाया है। ऐसे बकायेदारों के खिलाफ कुर्की और नीलामी की तैयारी की गई है।
नगर निगम का 26 करोड़ रुपये से अधिक गृहकर बकाया है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि नगरीय सीमा में 182600 भवनों से गृहकर की वसूली की जाती है। इनमें 4600 ऐसे बकायेदार हैं, जो लगातार मोहलत देने के बाद भी गृहकर नहीं जमा कर रहे। वहीं, बड़े बकायेदारों की सूची में सबसे संख्या सरकारी विभागों की है। उन्होंने बताया कि 250 बड़े बकायेदारों के नाम प्रकाशित कराए जाएंगे। इसके बाद उनके खिलाफ कुर्की और नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। की तैयारी पूरी कर ली गई है।