फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की भूमि से कब्जा हटाया, 11 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के तेंदुई में वन विभाग की भूमि से प्रशासन ने अवैध कब्ज हटाते हुए 11 लोगों के खिलाफ जंसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसडीएम राजातालाब इशा दूहन के निर्देश पर राजस्व एवं वन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है ।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा व राजस्व निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जंसा पुलिस के साथ वन विभाग की टीम तेंदुइ गांव पहुंची जांच पड़ताल करने के बाद पाया गया कि दर्जनों लोगों ने वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी कब्जेदारों को बेदखल कर दिया। ग्राम प्रधान रमाशंकर मौर्य ने तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया था। निर्देश के अनुपालन में टीम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई की। नायब तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि वरुणा नदी के किनारे वन विभाग की लगभग एक बीघे भूमि पर लगे सैकड़ों पेड़ो को काटकर तेन्दुई के दर्जनों लोगों ने एक सप्ताह पूर्व अवैध रूप से मड़ई लगा कर कब्जा कर लिया था। अवैध कब्जा करने के मामले में मणिशंकर राम, राजेश राम, संजय गिरी, अजय, उमेश, कैलाश राम, बहादुर प्रजापति, राममूरत, गुलाब पटेल, श्रीराम कन्नौजिया व कंचन के खिलाफ जंसा थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें