फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी की शिकायत लेकर थाने पहुंची छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा स्थित एक निजी स्कूल की कक्षा दस की छात्रा ने दो सहपाठी छात्रों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। अपने पिता के साथ सोमवार को सिगरा थाने पहुंची छात्रा ने बताया कि उसका स्कूल जाकर पढ़ाई करना दूभर हो गया है। सिगरा पुलिस ने छात्रा के दो सहपाठियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्रा का आरोप है कि दोनों सहपाठियों की हरकतों से वह आजिज आ चुकी है। सिगरा थानाध्यक्ष ने मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह को सौंपी। एसआई प्रियंका सिंह ने बताया कि दोनोें आरोपी छात्रों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य के आधार पर आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें