फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 13 दिन में सात लाख लोगों की जांच में मिले 88 नए टीबी मरीज, सीएमओ बोले- इलाज से हो जाएंगे ठीक

Sun, 12 Mar 2023 05:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले में क्षय रोगियों को खोजने के लिए 20 फरवरी से 4 मार्च तक चलाए गए सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान (एसीएफ) में सात लाख लोगों की संबंधित जांच की गई। बलगम जांच और एक्सरे के बाद 88 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
टीबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में क्षय रोगियों को खोजने के लिए 20 फरवरी से 4 मार्च तक चलाए गए सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान (एसीएफ) में सात लाख लोगों की संबंधित जांच की गई। इसमें 1890 लोगों में टीबी के संभावित लक्षण मिले। बलगम जांच और एक्सरे के बाद 88 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी 88 मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अगर टीबी की पहचान शुरुआती दिनों में हो जाए तो मरीज छह माह के लगातार इलाज से ठीक हो जाता है। इलाज अधूरा छोड़ने पर यह बीमारी बढ़ने लगती है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय ने बताया कि सदस्यों ने घर-घर जाकर टीबी के लक्षणों के आधार पर मरीजों को खोजा। जिले में इस समय 6273 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें से 588 एमडीआर रोगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष ने 75 मरीजों को लिया गोद

जिले में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरूकता का असर दिखने लगा है। वाराणसी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने 75 टीबी मरीजों को गोद लिया है। बताया कि सभी मरीजों को उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से तैयार पोषण पोटली प्रदान की जाएगी। छह महीने तक विशेष मुहिम चलाया जाएगा। महीने में एक बार एसोसिएशन का एक डीलर जाकर मरीजों से मिलेगा। मरीज का मोबाइल नंबर भी लिया जाएगा, जिससे कि समय-समय पर उनके सेहत की जानकारी मिलती रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें